Ghaziabad News: करवाचौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। त्योहारी सीजन के दौरान करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। करवाचौथ के दिन सजने, संवरने के लिए महिलाएं बाजार में मनपसंद चूड़ियों के साथ सौंदर्य प्रसाधन, आकर्षक व डिजाइनर लहंगे साड़ी की खरीदारी करने में जुटी है। सुहागिन महिलाएं पूजा से संबंधित सामान व सामग्री भी खरीद रही है। सबसे अधिक भीड़ लहंगा, साड़ी, सूट के शोरूम व दुकानों पर लगी हुई है। दुकानदार परिधानों पर छूट भी दे रहे है। करवाचौथ का पर्व 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए ये दिन विशेष माना जाता है, जिसकी तैयारी महिलाएं करती हैं। बाजारों के शोरूम व दुकानदार भी विशेष व आकर्षक परिधानों के साथ इस त्योहार को लेकर उत्साहित है। कपड़ा बाजार में लहंगे, साड़ी व सूटों की बिक्री खूब बढ़ गई है। तुराबनगर की साड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.