Ghaziabad News: करंट लगने से मासूम की जान गई
गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम करंट लगने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।पसौंडा की इकबाल कॉलोनी में रहने वाले सूबेदीन का आठ वर्षीय बेटा अयान शुक्रवार शाम बच्चों के साथ कॉलोनी में खेल रहा था। इस दौरान वह गली में लगे ट्रांसफार्म के पास पहुंच गया। वहां वह बिजली के खंभे से छू गया, जिससे उसे करंट लगा और वह वहीं गिर गया। इसके बाद उसके साथ खेल रहे बच्चे शोर मचाते हुए भाग निकले। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने अयान को खंभे और ट्रांसफार्म के बीच बेहोश पड़ा देखकर बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली सप्लाई बंद होने पर अयान को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया। कॉलोनी वासियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.