गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव भोवापुर में खेत में काम करने रहे दस वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किसान रुपये का लालच देकर बच्चे को काम कराने के लिए ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव भोवापुर निवासी संजय का दस वर्षीय पुत्र केशव शुक्रवार को खेत में काम करने के लिए गया था। काम करते हुए बच्चे बिजली के तार में चपेट में आ गया और बेहोश हो गया। परिजनों ने तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि किसान ने अपने खेत में तारबंदी करके बिजली का करंट छोड़ रखा है। किसान बच्चे को 100 रुपये देने का लालच देकर अपने साथ ले गया था। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी म...