Ghaziabad News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की गंगाविहार कॉलोनी में करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हॉल है। नगर की गंगा विहार कालोनी में चेतन शर्मा का पुत्र गौरव साउंड संचालक का काम करता था। बुधवार दोपहर वह अपने घर में सांउड सिस्टम के उपकरणों की जांच कर रहा था। इस दौरान उपकरण के नंगे तार के कारण करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बेहोश हो गया। स्वजन ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.