Ghaziabad News: करंट की चपेट में आए किशोर को दरोगा ने बचाया
गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर पुलिस चौकी के पास वाटरकूलर में करंट उतरने से एक किशोर दुष्यंत कुमार इसकी चपेट में आ गया। चौकी प्रभारी दरोगा बृजपाल सिंह ने किसी तरह उसे बचाया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय दुष्यंत कुमार गुरुवार रात को निवाड़ी मार्ग पर गए थे। जब वह निवाड़ी रोड पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो अचानक उन्हें प्यास लगी। वह चौकी के पास नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए वाटरकूलर में पानी पीने चले गए। जैसे ही उन्होने पानी पीने के लिए बटन दबाया तो करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच वहां पर पहुंचे चौकी प्रभारी दरोगा बृजपाल सिंह ने तौलियों से युवक को किसी तरह वाटरकूलर से अलग किया। करंट की चपेट में आने से वह बेहोश गया। पुलिस ने किशोर को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.