Ghaziabad News: कमरे की खिड़की तोड़कर जेवर-नगदी चुराई
गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र की रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी प्रदीप गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पूरा परिवार 18 सितंबर को भूतल पर बने कमरे में सोया था। सुबह जब ऊपर कमरे में गए तो अलमारी से लाखों की कीमत के गहने और हजारों रुपये की नगदी गायब थी। चोर कमरे की खिड़की तोड़कर घुसे थे। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.