Ghaziabad News: कब्जे की शिकायत आठ घंटे में निपटाई
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जन सुनवाई की। इसमें भूमि कब्जा, राजस्व, अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधा, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति सहित अन्य शिकायत आई। डीएम ने भूखंड पर कब्जे की कई साल की शिकायत आठ घंटे में निपटाई। रामपुर निवासी दिनेश कुमार जैन और उनकी पत्नी ने एक सितंबर को डीएम से शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उनकी पुत्री ने अटोर में एक भूखंड लिया है, जिस पर कई साल से कुछ लोगों का कब्जा है। डीएम ने इस पर एसडीएम, एसएचओ और तहसीलदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दिनेश ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर संबंधित अधिकारियों ने रात आठ बजे तक हमारी शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.