गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज(गुरुवार) कबड्डी और जिम्नास्टिक्स का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित होगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी मंडल ट्रायल में दावेदारी पेश करेंगे। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी राम मिलन ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक रायबरेली में आयोजित की जाएगी। इसके लिए मेरठ मंडल टीम का चयन किया जाना है। पांच नवंबर को महामाया स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी छह नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल ट्रायल में शामिल होंगी। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला और पुरुष की जिमनास्टिक प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक गोरखपुर में होनी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: जिमनास्टिक और कबड्डी के जिला स्तर...