गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शहर में दो दिन की बारिश के बाद शनिवार को धूप खिली। सुबह से तेज धूप खिली थी, जिसके चलते अधिकतम तापमान साढ़े छह डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि बादलों का आना-जान लगा रहा और कुछ इलाकों में बूंदे भी गिरीं, लेकिन इनका असर नहीं दिखा। अधिकतम तापमान साढ़े छह डिग्री बढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वायु गुणवत्ता में दूसरे दिन भी सुधार हुआ और एक्यूआई 60 रहा। यह भी पढ़ें- Roorki News: तीन दिन बाद निकली चटक धूप, पारे में आया उछाल यह भी पढ़ें- Banda News: दिन में निकली तेज धूप, फिर बढ़ी उमस भरी गर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...