गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली सेक्टर-चार स्थित चंद्र लक्ष्मी अस्पताल के पास सड़क पर बने कट को बंद कर दिया गया है। स्थानीय निवासी सुनील वैध ने बताया कि बताया कि पाइपलाइन बिछाने के कार्य के लिए इसे बंद किया गया था। कार्य पूरा होने के बाद कट को नहीं खोला गया। इससे अस्पताल पहुंचने वाली एंबुलेंस और अन्य वाहन गलत दिशा में आते है। जिससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...