गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोदी मंदिर के सामने का कट खुलवाने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर तीन बजे फैक्ट्रियों के कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। बता दे कि कांवड़ यात्रा के चलते मोदीनगर शहर के सभी कट बंद हो गए हैं। लोगों को पांच किलोमीटर घूमकर यू टर्न लेना पड़ रहा है। बुधवार को कर्मचारियों ने मोदी मंदिर के सामने वाला कट खुलवाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामा बढने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद कर्मचारी चले गए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: निर्धारित मार्ग से निकलने को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...