गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर के कैलाश नगर में नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक ने महिला के ऊपर से कचरे से भरी गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें कई अस्पतालों में ले जाने के बाद मुरादनगर के आईटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कैलाश नगर निवासी गजेंद्र कुमार के मुताबिक, उनकी मां राममूर्ति देवी एक नवंबर की सुबह करीब सवा छह बजे मंदिर में पूजा करने गई थीं। वहां से घर लौटते समय पीछे से आ रही नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने लापरवाही से वाहन पीछे किया। इससे उनकी मां को जोरदार टक्कर लगी और वह सड़क पर गिर गईं। आरोप है कि चालक ने उनके ऊपर से गाड़ी चढ़ा दी। वह मां को नजदीकी अस्पताल ...