Ghaziabad News: कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को हुई असुविधा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार की पटरी और स्लीपर बदलने के कार्य के चलते शुक्रवार को पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के पहले दिन कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। उत्तर रेलवे की ओर से 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके तहत शुक्रवार को कई लोकल ट्रेन रद्द रहने से स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। दफ्तर व अन्य कार्यों के सिलसिले में लोकल ट्रेन से जाने वाले यात्री अन्य वैकल्पिक साधनों से अपने गंतव्य की ओर गए। शुक्रवार सुबह से ही गाजियाबाद स्टेशन पर दैनिक यात्रियों की आवाजाही रही। कार्यालय और अन्य जरूरी काम के लिए नई दिल्ली, आनंद विहार और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को अधिकांश लोकलट्रेन रद्द रहने से समस्या हुई। लोकल ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.