Ghaziabad News: कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग से परेशानी
गाज़ियाबाद, नवम्बर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबादए दीपक सिरोही। शहर के कई इलाकों में रविवार को बिजली ट्रिपिंग रही। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नवयुग मार्केट, जटवाड़ा, मालीवाड़ा आदि इलाकों में दिन के समय कई बार बिजली ट्रिपिंग रही। गोविन्दपुरम, महेंद्रा एन्कलेव और शास्त्रीनगर में भी बिजली ट्रिपिंग रही। वहीं लाल कुआं क्षेत्र में बिजली की लाइन में फॉल्ट होने से सुबह के वक्त दो घंटे तक बिजली नहीं आ सकी। इस कारण लोगों ने पेयजल संकट भी झेला। सूचना मिलने पर विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फॉल्ट ठीक किया। विजयनगर के सैन विहार में सुबह करीब आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक बिजली कटौती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.