गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। लोहे और इस्पात उत्पादों की सप्लाई के बदले 57.70 लाख रुपये के भुगतान को लेकर एक निजी कंपनी ने नॉर्थ दिशा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक दत्तात्रेय आनंद मोरे के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोदीनगर स्थित एमबुक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि सुशांत सिंह की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी कंपनी ने क्रेडिट पर लोहे और इस्पात उत्पादों की आपूर्ति कराई। भुगतान का भरोसा दिलाकर 57,70,207 रुपये का माल लिया, लेकिन केवल पांच लाख रुपये का भुगतान किया है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामले में डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...