Ghaziabad News: ओथ कमिश्नर की फर्जी मोहर लगा कोर्ट से जमानत लेने का आरोप
गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। न्यायालय में प्रस्तुत शपथ-पत्रों पर ओथ कमिश्नर की फर्जी मोहर लगाकर जमानत हासिल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध अधिवक्ता ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता अधिवक्ता अंकित मित्तल ने शिकायत में बताया कि मोदीनगर थाने में दर्ज कॉपीराइट ऐक्ट का मुकदमा एसीजेएम-पांच न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में आरोपी सुमित अग्रवाल और हितेंद्र जैन ने अपने पैरोकार और जमानतदार के साथ मिलकर ओथ कमिश्नर की फर्जी मोहर तैयार कराई। आरोप है कि इस मोहर को शपथ पत्रों पर लगाकर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर आरोपियों ने जमानत हासिल कर ली। यह भी पढ़ें- हरिद्वार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.