गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में चोरों ने ऑटो में बैठे युवक का मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिंटू ने बताया कि 14 अगस्त को उन्होंने ट्रोनिका सिटी जाने के लिए ऑटो पकड़ा। आरोप है कि ऑटो में उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...