गाज़ियाबाद, अगस्त 6 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव भिक्कनपुर में बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में उनका सिर भी फूट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीशू, क्रिस और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोनी के बंथला निवासी रोहित कुमार ऑटो चलाते हैं। वह किसी काम से मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव भिक्कनपुर आए थे। वह पैठ से ऑटो निकाल रहे थे। इसी बीच ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर रोहित का बाइक सवारों से विवाद हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...