Ghaziabad News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। कौशांबी थानाक्षेत्र में एक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा 26 अगस्त की सुबह हुआ, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बंटी पाल ने बताया कि उनका भाई टिंकू पाल 26 अगस्त को बाइक से प्रताप विहार स्थित फ्लोरेंस अस्पताल में भर्ती पिता से मिलने जा रहा था। तभी स्काईटेक मगध अपार्टमेंट के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित के दाहिने पैर की चार हड्डियां टूट गईं और भी चोट आईं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.