गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में ऑटो की टक्कर से ठेला चालक की मौत हो गई। रामपार्क एक्सटेंशन निवासी सहुल अंसारी चार जुलाई को मुस्तफाबाद से ठेले पर सामान लेकर जीवन गेट की ओर जा रहे थे। बेटे तालीब ने शिकायत में बताया कि सभापुर फ्लाईओवर से पहले एक ऑटो ने ठेले में टक्कर मार दी। चालक घायल को अस्पताल से गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...