गाज़ियाबाद, नवम्बर 28 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कौशांबी थाना पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एसी के तांबे के पाइप और स्कूटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गलियों में लगे एसी से तांबे के पाइप चोरी करता था। बरामद स्कूटी नोएडा से चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी दिलशाद मकनपुर गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि गलियों में लगे एसी के पाईप चोरी करता है। साथ ही दोपहिया वाहन भी चुराता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...