गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि देश में हुई एसआईआर की प्रक्रिया को पूरी तरह निरस्त किया जाना चाहिए। इसके कारण करोड़ों लोगों की वोट कटी है। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि देशभर में कांग्रेस रविवार से वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान शुरू किया है, जो एक महीने तक चलेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि इस अभियान के लिए उन्हें गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके तहत वह कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलने आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी कई साल से वोट चोरी की बात कर रहे है, लेकिन अब साबित हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त इसमें शामिल है। इसका सबूत...