गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: परेशानी- वाहन मालिकों को पंजीकरण प्रमाण पत्र समेत सभी कागजात को साथ लेकर चलना पड़ रहा - तकनीकी खराबी की वजह से ऐप पर नहीं दिख रहा वाहन का डाटा

समस्या का वर्णन गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एम-परिवहन ऐप पर तकनीकी खराबी के चलते वाहन स्वामियों को डिजिटल आरसी डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है। वाहन पोर्टल का डाटा ऐप पर प्रदर्शित नहीं होने से वाहन मालिकों को पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) समेत अन्य जरूरी कागजात साथ में लेकर चलने पड़ रहे हैं।

वाहन मालिकों के अनुभव गाजियाबाद जिले में नौ लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। रजापुर निवासी वाहन स्वामी अमित चौधरी का कहना है कि एम-परिवहन ऐप पर डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें वाहन के कागजात की हार्ड कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन अब ऐप में वाहन का विवरण डा...