Ghaziabad News: एमएमजी के नेत्र वार्ड में सामान्य मरीज भर्ती होंगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में मरीजों की परेशानी को देखते हुए नेत्र (आई) वार्ड में भी सामान्य मरीज भर्ती होंगे। जर्जर बिल्डिंग की वजह से दो बड़े वार्ड बंद होने से अस्पताल में फिलहाल 70 मरीज ही भर्ती हो पा रहे थे। 'हिन्दुस्तान' ने 15 जुलाई के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बारिश के दौरान अस्पताल की छत का हिस्सा गिरने के बाद सुरक्षा कारणों से ए और बी वार्ड में मरीजों की भर्ती रोक दी गई थी, जिससे अस्पताल में बेड की कमी हो गई थी। इस कारण कई मरीज भर्ती नहीं हो पा रहे थे और उन्हें दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। वार्ड बंद होने से पहले कुल 166 बेड की रिपोर्टिंग अस्पताल प्रशासन कर रहा था। लेकिन अब केवल 70 मरीज ही भर्ती कर पा रहा है। मरीजों की परेशानी और प्रकाशित खबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.