गाज़ियाबाद, जुलाई 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में छत के सिविल कार्य के कारण ऑपरेशन बंद रहे। इससे हड्डी रोग, सामान्य सर्जरी और ईएनटी विभाग के मरीजों को अगली तारीख दे दी गई।

अस्पताल में ऑपरेशन सेवाएं जिला एमएमजी अस्पताल में रोजाना आठ से दस ऑपरेशन होते हैं। लेकिन ओटी की छत की मरम्मत के चलते संक्रमण से बचाव और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन सेवाएं बंद रही। जिन मरीजों के ऑपरेशन सोमवार को होने थे, उन्हें नई तिथि देकर दोबारा बुलाया गया है। सोमवार को सात मरीजों की ऑपरेशन होने थे। इनमें आर्थो और सामान्य सर्जरी के मरीज शामिल थे। सीएमएस डा. राकेश कुमार का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ऑपरेशन सेवाएं सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि ऑपरेशन टलने से म...