Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में घायलों को इलाज न देने का आरोप
गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में वार्ड बंद होने का असर अब इमरजेंसी सेवाओं पर भी दिखने लगा है। आरोप है कि इमरजेंसी में पहुंचे तीन घायलों को बिना उपचार के ही संयुक्त अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पहला मामला 15 जुलाई दोपहर करीब 12:20 बजे का है। नासिरपुर फाटक निवासी 40 वर्षीय चंद्रशेखर और नेहरू नगर निवासी 18 वर्षीय कौशल साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। दोनों को 108 एंबुलेंस से एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बजाय सीधे संयुक्त अस्पताल भेजने के निर्देश दे दिए। वहीं, मुंबई से दिल्ली जा रहे उमर के साथ भी हादसा हुआ। उसने डॉक्टरों को बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.