Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीज परेशान
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को मशीन खराब होने के कारण 50 एक्स-रे के बाद जांच नहीं हो सकी। जांच के लिए पहुंचे मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। कई मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ा। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 से 250 मरीजों की एक्स-रे जांच की जाती है। इनमें ओपीडी के अलावा इमरजेंसी और विभिन्न विभागों से रेफर किए गए मरीज भी शामिल हैं। बुधवार सुबह मशीन से एक्स-रे जांच शुरू हुई। लेकिन 30 मिनट बाद ही तकनीकी खराबी के बाद मशीन ठप हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने मशीन को शुरू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन जांच दोबारा शुरू नहीं हो सकी। सभी मरीजों को वापस लौटा दिया गया। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.