Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल के वार्डों के शिफ्ट करने की तैयारी
गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिला एमएमजी अस्पताल की जर्जर इमारत में हादसे की आशंका को देखते हुए वार्डों को चरणबद्ध तरीके से अन्य सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। भर्ती मरीजों को संयुक्त जिला अस्पताल और डूंडाहेड़ा के 50 बेड अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। मंगलवार को इस संबंध में एमएमजी अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल और डूंडाहेड़ा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों (सीएमएस) के साथ बैठक भी हुई। बैठक में मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण, वार्डों की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद मरीजों को चरणबद्ध ढंग से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डा. राकेश कुमार का कहना है कि अस्पताल की इमारत काफी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.