Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में स्टाफ से गाली-गलौज और तोड़फोड़
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को बच्चे को कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाने आए एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि व्यक्ति ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान ट्राइएज रूम का दरवाजा और ईसीजी मशीन भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे यह घटना हुई। घटना के समय इमरजेंसी में डॉक्टर राजीव वर्मा और दीपक और फार्मासिस्ट संजय शर्मा मौजूद थे। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार पटेल नगर द्वितीय के गली नंबर 2 में रहने वाला मनीष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बेटे श्रेयांश को कुत्ते के काटने का इंजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.