Ghaziabad News: एनडीआरएफ परिसर में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। कमला नेहरू नगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं वाहिनी में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व श्रद्धा, शौर्य और उल्लास के साथ मनाया गया। जवानों और उनके परिवारों ने एक साथ मिलकर परंपरागत तरीके से दशहरा मनाया। एनडीआरएफ अकादमी में कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत शस्त्र पूजन के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जवानों ने अपने शस्त्रों और बचाव उपकरणों की पूजा की। पूजन के बाद बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ माता रानी की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में वाहिनी के अधिकारी, रेस्क्यूअर, उनके परिवारजन और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। मंगलवार देर शाम परिसर में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Ravan Dahan Muhurat 2026: आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत आपके शहर में कितने बजे किया जाएगा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.