गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कमला नेहरू नगर स्थित नेशनल कम्युनिकेशंस अकादमी में एसी का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। संस्थान के गार्ड की सूचना पर अधिकारियों ने चोरी हुए सामान की तलाश शुरू की तो परिसर में एक व्यक्ति सामान के साथ छिपा मिला। उसे पकड़कर मधुबन बापूधाम थाने ले जाया गया। सहायक निदेशक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नेशनल कम्युनिकेशंस अकादमी (टेक्नोलॉजी), दूरसंचार विभाग में सहायक निदेशक के पद पर तैनात नीलमणि यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अक्तूबर की देर शाम संस्थान के गार्ड कृष्णवीर ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। गार्ड ने बताया कि संस्थान में लगे एयर कंडीशनर का सामान चोरी हुआ है। इसमें एसी की कॉइल, लोहे की जाली, पंखे का कवर, एसी का तार और पाव...