Ghaziabad News: एनएच-नौ पर दो हादसों से थमी रफ्तार
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। एनएच-नौ पर बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगाड़ दी। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में कमला हॉल के पास पुल के उतरते ही एक मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जबकि राहुल विहार के पास एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। दोनों हादसों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इनकी वजह से हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और हजारों वाहन चालक घंटों तक परेशान रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह हादसों के बाद देखते ही देखते एनएच-नौ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार, बस, ट्रक और दोपहिया वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। कई लोगों को अपने कार्यालय और अन्य जरूरी कामों के लिए समय पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.