Ghaziabad News: एनआरएचएम घोटाले में दो गवाहों के बयान दर्ज
गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज किए गए। सुनवाई पीठासीन अधिकारी अवनीश कुमार पांडेय की अदालत में हुई। एक मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा के तत्कालीन निजी सचिव निर्मल कुमार बाजपेयी ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। वहीं दूसरे मामले में तत्कालीन समीक्षा अधिकारी बृजेश प्रकाश सिंह ने भी गवाही दी। अदालत ने दोनों मामलों में अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। यह भी पढ़ें- चना बीज घोटाला में गवाह का प्रतिपरीक्षण पूरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.