Ghaziabad News: एडिशनल कमिश्नर जीएसटी को व्यापार मंडल ने स्मृति-चिह्न भेंट किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अफजल खान। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने गाजियाबाद में बुधवार को नवागत एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1, जीएसटी अजय कुमार गौतम, आईएएस का जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल के नेतृत्व में स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद के मीडिया प्रभारी राजकुमार सिंह राणा ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिले के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और जीएसटी से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। व्यापारियों ने विभाग और कारोबारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय और समस्याओं के त्वरित समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अजय कुमार गौतम ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Hathras News: सर्राफा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.