गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। एटीएम में नकदी डालने के लिए फ्रेंचाइजी संचालक को दी गई रकम में से 77.28 लाख रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक ने फ्रेंचाइजी संचालक के खिलाफ शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का रुख किया। अब न्यायालय के आदेश पर फ्रेंचाइजी संचालक के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में सहायक प्रबंधक के पद पर घनश्याम कार्यरत है। उन्होंने कोर्ट में शिकायत देकर बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न बैंकों के एटीएम में नकदी डालने और उनके रखरखाव का काम करती है। इसके लिए अलग-अलग शहरों में फ्रेंचाइजी संचालकों के साथ समझौता किया जाता है। आरोप है कि गाजियाबाद...