Ghaziabad News: एटीएम और फ्लैट में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थाना पुलिस एटीएम से एसी और फ्लैट से चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर तीन इंडोर एसी, एक आउटडोर एसी, एसी का लोहे का कवर और चोरी का इंडक्शन बरामद हुआ है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने विकास उर्फ विजय निवासी नंद नगरी दिल्ली और राहुल निवासी शाहदरा दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शालीमार गार्डन में 29 अगस्त को एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के एटीएम, 30 अगस्त को यूनियन बैंक के एटीएम और 31 अगस्त को इसी बैंक के एक अन्य एटीएम से एसी की पांच इंडोर यूनिट चोरी की थीं। चोरी के एसी कबाड़ियों को बेच दिए थे, जिनकी पहचान में पुलिस जुट गई है। पुलिस के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.