Ghaziabad News: एक सप्ताह से गंगाजल नहीं मिलने से नाराज लोगों का प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलषण भारती। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में पिछले एक सप्ताह से गंगाजल की आपूर्ति न होने से एक हजार परिवार परेशान हैं। इससे नाराज सोसाइटी निवासियों ने मंगलवार को आवास एवं विकास परिषद के विरुद्ध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद भी जरूरत के मुताबिक लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इसके चलते लोग अधिक टीडीएस वाला बोरिंग का पानी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। आवास एवं विकास परिषद द्वार निर्मित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में 1292 फ्लैट हैं। इनमें से एक हजार फ्लैटों में करीब चार हजार लोग रहे हैं। लोगों के मुताबिक जल निगम की तरफ से आवास एवं विकास परिषद को गंगाजल दिया जाता है। इसके बाद आवास एवं विकास परिषद सोसाइटी में गंगाजल की आपूर्ति करता है, लेकिन पिछले एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.