गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी में कॉमन गेस्ट हाउस समेत लंबित सुविधाओं को लेकर चल रहे विवाद को लेकर एओए प्रतिनिधिमंडल ने जीडीए सचिव विवेक मिश्रा के सामने दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखा। जीडीए सचिव से मिले प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट गजेंद्र आर्य, एओए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, सचिव राहुल बालियान समेत अन्य लोग शामिल रहे। एओए ने बैठक में दावा किया कि जीडीए के स्वीकृत मानचित्र में संबंधित स्थान तक पहुंचने का रास्ता कम्युनिटी हॉल के अंदर से दर्शाया गया है। साथ ही फरवरी 2014 की डीड ऑफ डिक्लेरेशन और खरीदारों के बिक्री अनुबंधों में भी इसे गेस्ट हाउस/गेस्ट रूम के रूप में दर्शाए जाने की बात कही गई। बैठक में मानचित्र में कथित बदलाव से पहले अपार्टमेंट स्वामिय...