Ghaziabad News: उर्वरकों की जमाखोरी पर सख्ती
गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में उर्वरकों की कमी ना हो इसको लेकर सीडीओ ने कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं।साथ ही सीडीओ ने कहा कि जिले में उर्वरकों की जमाखोरी में कालाबाजारी ना हो इसको लेकर अधिकारी निगरानी करें। सीडीओ कुमार सौरभ ने कहा कि अनुदानित उर्वरकों की बिक्री शत प्रतिशत पीओएस मशीन के द्वारा ही की जाए। वहीं उर्वरकों की बिक्री किसने की जोत वह भूमि के आधार पर की जाए। अधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग इसके लिए जांच टीम बनाकर लगातार जांच करें। कोई भी विक्रेता उपभोक्ताओं को ओवरराइटिंग व जबरन टैगिंग के साथ उर्वरकों की बिक्री न करें। वहीं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर स्टॉक का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.