Ghaziabad News: उर्वरकों की जमाखोरी पर सख्ती के निर्देश
गाज़ियाबाद, जुलाई 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में उर्वरकों की कमी पर अंकुश लगाने के लिए सीडीओ ने कृषि विभाग को निगरानी के निर्देश दिए हैं। सीडीओ कुमार सौरभ ने कहा कि अनुदानित उर्वरकों की बिक्री शत प्रतिशत पीओएस मशीन के द्वारा ही की जाएं। अधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग इसके लिए जांच टीम बनाकर लगातार जांच करें। कोई भी विक्रेता उपभोक्ताओं को ओवरराइटिंग और जबरन टैगिंग के साथ उर्वरकों की बिक्री न करें। वहीं उर्वरक बिक्री केंदों पर स्टॉक का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उन्हें उर्वरक बिक्री के समय ही पंजीकरण कराने में मदद दी जाए। सीडीओ ने प्रत्येक सहकारी समिति पर न्यूनतम 25 मीट्रिक टन यूरिया और 15 मीट्रिक टन डीएपी का भंडारण करने को निर्देशित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.