Ghaziabad News: उमस भरी गर्मी में पेट दर्द के मरीज बढ़े
गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। बारिश के बाद अस्पतालों में बैक्टीरियल इंफेक्शन के मरीज अधिक पहुंच रहे। एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में सोमवार को करीब तीन हजार से अधिक मरीजों ने इलाज कराया। इनमें से पेट दर्द, उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित 30 फीसदी मरीज फिजिशियन की ओपीडी में इलाज कराया। एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 2615 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें 1304 महिला, 972 पुरुष और 339 बच्चे शामिल रहे। इसी तरह संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में सोमवार को 873 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें 359 पुरुष और 514 महिलाएं शामिल रही। गर्मी में त्वचा रोग की ओपीडी में सोमवार को 250 से ज्यादा मरीज उपचार को पहुंचे। ड्रमोलॉजिस्ट डॉ. दिव्या द्विवेदी का कहना है कि शरीर पर लगातार पसीने आने से मरीजों में फंगल इन्फेक्शन, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.