Ghaziabad News: उधार दिए रुपये मांगने पर युवक को पीटा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी । निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव सारा में उधार दिए पैसे वापस मांगने पर दबंगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित को गंभीर रुप से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव सारा निवासी शुबारती ने गांव निवासी जमीन को काफी समय पहले पैसे उधार दिए थे। आरोप है कि उधार दिए पैसे वापस मांगने पर दबंगों ने शुबारती की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जमील ,लियाकत निवासी अज्ञात व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। .
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.