Ghaziabad News: उधार के पांच लाख मांगने पर महिला से मारपीट की
गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र के मिशलगढ़ी गांव में पांच लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पहुंची महिला के साथ पड़ोसी परिवार के चार लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिशलगढ़ी निवासी मंजू ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी बलजीत पर उनके पांच लाख रुपये बकाया हैं। 16 जुलाई को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपनी रकम वापस मांगने के लिए बलजीत के घर गई थी। आरोप है कि रुपये मांगने पर बलजीत गुस्सा हो गया और अपनी पत्नी कश्मीरी, सुभाष और सिम्पी के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बच्चों के विवाद में महिला की लाठी-डंडों से पिटाई पीड़िता के मुताबिक चारों आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.