Ghaziabad News: उद्योगों को पानी देने के लिए बन रहे प्लांट के काम को नहीं मिल पा रही रफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योगों को शोधित पानी देने के लिए लोनी में बनाए जा रहे 15 एमएलडी टीटीपी का काम धीमा चल रहा है। मार्च 2025 में शुरू हुआ काम अब तक सिर्फ 22 फीसदी ही पूरा हुआ है, जबकि इसे मार्च 2027 तक पूरा करना है। ऐसे में 300 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को शोधित पानी की आपूर्ति शुरू होने में देर हो सकती है। लोनी के 30 एमएलडी एसटीपी के पास 82.7 करोड़ रुपये की लागत से टीटीपी (टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया जा रहा है। एसटीपी से शोधित होने वाले पानी को टीटीपी में दोबारा शोधित किया जाएगा, जिसके बाद यह उद्योगों में प्रयोग के लायक होगा। प्लांट की क्षमता 15 एमएलडी होगी। यानी रोज डेढ़ करोड़ लीटर पानी उद्योगों को मिल सकेगा। इसे लोनी के रूपनगर, आर्यनगर और ट्रॉनिका सिटी की 300 से अधिक इकाइयों की पानी की जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.