गाज़ियाबाद, जुलाई 26 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर शनिवार रात गांव कादराबाद के पास कार सवार उद्यमी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। व्यापारी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित फैक्टरी से अपने घर जा रहा था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही। नगर की अमन एन्कलेव कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार की मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में चेन बनाने की फैक्टरी है। शनिवार रात दिनेश कार से घर जा रहे थे। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद के पास पहुंचे तो एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक किया। आरोप है कि कार सवार बदमाशें ने अचानक फायरिंग कर दी। किसी तरह भागकर उन्होने अपनी जान बचाई और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर ...