गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। उत्तराखंड समाज पर टिप्पणी करने के विरोध में गुरुवार शाम लोगों ने प्रताप विहार स्थित गढ़वाली पार्क में नारेबाजी करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला फूंका। शाम करीब साढ़े सात बजे चार समितियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया और माफी मांगने की मांग की।इस दौरान समाज के लोगों ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनकी सदस्यता रद्द करने की भी मांग की। प्रताप विहार स्थित गढ़वाली रामलीला पार्क में उत्तराखंड भ्रातृ समिति, उत्तरांचल क्लब वेलफेयर एसोसिएशन, कुमाऊँ सांस्कृतिक समिति और रुद्रप्रयाग जनसेवक समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उत्तराखंड समाज के लोग एकत्र हुए और सपा सुप्रीमो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान उत्त...