गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। सिद्धार्थ विहार स्थित एपेक्स क्रेमलिन सोसाइटी में भारतीय योग संस्थान की तरफ से संचालित योग केंद्र पर योगाभ्यास कराया गया। रेल विहार क्षेत्र वसुंधरा के क्षेत्रीय मंत्री कैलाश चंद्र शर्मा ने साधक-साधिकाओं को योगाभ्यास कराया। साधकों ने सूक्ष्म क्रिया, योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इसके अलावा ताड़ासन पवन मुक्त आसन, मरकट आसन, गत्यात्मक पश्चिमोत्तासन एवं अग्निसार प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया। कैलाश चंद्र ने योग साधना का महत्व बताते हुए कहा नित्य योग करने वाला साधक बीमारियों से दूर रहता है और स्वास्थ्य एवं बौद्धिक समदा में नित्य प्रति संवर्धन करता है। इस अवसर पर केंद्र प्रमुख अनिल सिंह, शिक्षिका सीमा और रूपा, नीता, संतोष, भागीरथी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन...