Ghaziabad News: ई-रिक्शा चुराकर भाग रहे आरोपी को दबोचा
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। घूकना मोड़ गली नंबर-सात निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम करीब आठ बजे उन्होंने अपना ई-रिक्शा घूकना मोड़ स्थित शनि मंदिर के पास खड़ा किया था। कुछ देर बाद देखा तो ई-रिक्शा को एक व्यक्ति ले जा रहा है। उन्होंने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस को सौंप दिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.