गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम गोदाम को बुधवार को प्रथम स्तर की जांच के लिए खोला और बंद किया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। सीसीटीवी के तहत गोदाम को खोला और बंद किया गया। ईवीएम वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने के समय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों में सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, ताहिर हुसैन, राजन कश्यप, इंडियन नेशनल कांग्रेस के डा. बाबूराम शर्मा, भाजपा के अमित रंजन, और बसपा के मनोज कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...