Ghaziabad News: ईएनटी विभाग के बराबर में ही छोटे ऑपरेशन होंगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: नोएडा, राजेश शर्मा। जिला अस्पताल के कान, नाक और गला चिकित्सकीय विभाग की ओपीडी के बगल में ही छोटे ऑपरेशन होंगे। इसके लिए माइनर ऑपरेशन थिएटर बनाया जाएगा। ताकि मरीजों को ओपीडी के बाद तुरंत चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। ईएनटी विभाग की ओपीडी अस्पताल के भूतल पर होती है। वहीं अगर किसी मरीज को ऑपरेशन से संबंधित छोटी प्रक्रिया भी करानी होती है तो चौथी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थियेटर में जाना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है साथ ही प्रक्रिया कराने में भी समय लगता है। लिहाजा जिला अस्पताल प्रबंधन ने भूतल पर स्थित ओपीडी के बगल में ही माइनर ओपीडी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक कमरे की जरूरत है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रत्येक दिन 350 से अधिक मरीज ईएनटी विभाग में आते हैं, जिनमें से कई मरीजों छोटे ऑपरेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.